इंडियन स्पिनर की पोस्ट- हमारे रिलेशन पर चल रही अफवाहों पर ध्यान ना दें
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी कोरियोग्राफर पत्नी धनश्री चर्चा में बने हैं। दरअसल, अपने सोशल मीडिया हैंडल से धनश्री ने चहल सरनेम नाम हटा लिया है। इसे देख कयास लगाए जा रहे हैं कि कपल के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
शादी के बाद धनश्री वर्मा ने अपने नाम में युजवेंद्र का सरनेम जोड़ा था। हालांकि, धनश्री ने अपने अकाउंट से अभी तक युजवेंद्र के साथ शेयर की फोटोज नहीं हटाई हैं। इसके बाद गुरुवार शाम युजवेंद्र ने पोस्ट शेयर कर इस पूरी घटना को अफवाह बताया है।
उन्होंने लिखा- मेरी आप सभी से रिक्वेस्ट है कि आप लोग हमारे रिलेशनशिप को लेकर चल रही किसी भी प्रकार की झूठी खबरों पर ध्यान ना दें। इसे यहीं रोक दें। आप सभी को प्यार।
युजवेंद्र ने शेयर किया नोट
धनश्री के नाम हटाते ही युजवेंद्र ने भी एक नोट शेयर किया है। इसमें लिखा है- न्यू लाइफ लोडिंग (New Life Loading)। हमेशा सोशल मीडिया पर प्यार भरे मोमेंट्स शेयर करने वाले इस कपल के ऐसे रिएक्शन देखकर फैंस भी हैरान हैं।
ऑनलाइन क्लास से शुरू हुई दोस्ती
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ऑनलाइन क्लास के दौरान एक-दूसरे से पहली बार मिले थे। चहल ने डांस सीखने के लिए धनश्री की क्लास में एडमिशन लिया और यहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई। महज 3 महीने तक रिलेशनशिप में रहने के बाद इस कपल ने शादी करने का फैसला कर लिया।
2020 में रिश्ते को किया ऑफिशियल
9 अगस्त 2020 को युजवेंद्र ने रोके की खबर सुनाते हुए अपने फैंस को सरप्राइज कर दिया था। धनश्री के साथ फोटो शेयर कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। इसके बाद 22 दिसंबर 2020 में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के बाद यह कपल अपनी क्यूटनेस और रोमांटिक फोटोज के कारण आए दिन चर्चा में रहा।
लेबल: ब्रेकिंग न्यूज़
<< मुख्यपृष्ठ