शनिवार, 24 सितंबर 2022

आत्महत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

थाना सिविल लाइन के मौहल्ला जनकपुरी में विवाहिता द्वारा आत्महत्या के मामले में नामजद मुख्य आरोपी को शनिवार देर शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं राज्यमंत्री ने विवाहिता के निधन पर उनके घर पहुंच शोक संवेदना व्यक्त की।

दो दिन पूर्व मौहल्ला जनकपुरी में एक विवाहिता ने तीन युवकों से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने उसके पिता की तहरीर पर सोनू निवासी नाला थाना कांधला समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। शुक्रवर को नामजद आरोपी सोनू ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की थी। हालांकि उपचार के दौरान उसकी हालत ठीक हो गयी। शनिवार को पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। शनिवार को राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल मृतक के परिजनों से मिले और उन्हें शोक संवेदना व्यक्त की।

लेबल: