UP Gold Silver Price Today: आगरा, गोरखपुर और बरेली में सोना लुढ़का, कानपुर में चांदी में उछाल, जानें नए रेट

कानपुर में सोना स्थिर रहा, लेकिन चांदी में उछाल दिखा। बुधवार को सोना 52750 प्रति दस ग्राम और चांदी 61700 प्रति किलो रही। गुरुवार को सोना 52800 प्रति दस ग्राम और चांदी 61750 प्रति किलो थी।
आगरा में सोना गिरा है जबकि चांदी स्थिर रही। बुधवार को सोना 52800 प्रति दस ग्राम और चांदी 61500 प्रति किलो रही। गुरुवार को सोना 52500 प्रति दस ग्राम और चांदी 61500 प्रति किलो थी।
गोरखपुर में सोना और चांदी दोनों के रेट में गिरावट देखने को मिली है। बुधवार को सोना 54500 और चांदी 61500 प्रति किलो रही। गुरुवार को सोना 53800 प्रति दस ग्राम और चांदी 61000 प्रति किलो थी।
बरेली में गुरुवार को सोना 50800 प्रति दस ग्राम और चांदी 63000 प्रति किलो रही। सर्राफा बाजार के जानकारों का मानना है कि शादियों का सीजन शुरू होने के कारण आने वाले दिनों में सोने के दाम में उछाल देखने को मिल सकता है।
जेवरात पर मेकिंग चार्ज कम तो सोने का रेट ज्यादा
एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है।
लेबल: मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग
<< मुख्यपृष्ठ