गुरुवार, 8 दिसंबर 2022

3 दिन राहत के बाद फिर बढ़ा प्रदूषण का ग्राफ, एक्यूआई 314 पहुंचा


पिछले कई दिनों से जनपद में लोग राहत की सांस ले रहे थे। इस बीच हवा काफी हद तक साफ सुथली हो चुकी थी। लेकिन दो तीन दिनों के बाद राहत के बाद एक बार फिर प्रदूषण के ग्राफ मे इजाफा हुआ है। सुबह के समय जनपद में एक्यूआई 255 रहा जो खतरनाक स्तर पर है। इस बीच सुबह के समय मौसम भी बइमान रहा। शहर और देहात में स्माग के रूप में कोहरा रहा। वही शाम के समय एक्यूआई 59 अंक बढ़कर 314 पहुंच गया। जो सांस रोगियों के लिए बहुत ही नुकसान दायक है।

गुरुवार को दिन निकलते ही लोगों ने स्मॉग के रूप में कोहरे का सामना किया। वायु में प्रदूषण का स्तर इतना था कि सुरज भी देर से निकला। और हवा भी गुम रही। जिसके चलते लोगों को सांस लेने में दिक्कते आई और सुबह व्यायाम करने में भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय धूप निकली तो प्रदूषण का स्तार भी घटा लेकिन दोपर तीन बजे के बाद से शाम 5 बजे तक वायु प्रदूषण का ग्राफ 59अंक बढ़कर 314 एक्यूआई पहुंच गया। जो खरतनाक है। हांलाकि शहर की आबो हवा अब रेड जोन में पहुंच चुकी है। लेकिन हवा नहीं चलने से प्रदूषण एक बार फीर बढ़ने लगा है। प्रदूषण विभाग भी इस बीच सुस्त नजर आया। कई स्थानों से शिकायत भी मिल रही है। कि देहात क्षेत्र में कुछ इलाकों में बढ़े कोल्हूओं में अवैध पॉलोथिन वेस्ट व चप्पल जुते जलाए जा रहे है। लेकिन विभाग लगातार लापरवाही कर रहा है।

गुरुवार को 255 एक्यूआई दर्ज किया गया। हवा चलने से वातावरण सपा हो रहा है। जनपद में हर रोज दिन रात उद्योगों का निरीक्षण किया जा रहा है। कई लापरवाई नहीं है। शिकायत मिलने पर सील बंद कार्रवाई की जा रही है।

प्रदूषण अधिकारी विपुल कुमार

लेबल: