रातभर चलती रही ठंडी हवाएं दिन में छए बादल, ठंड से राहत नहीं
दिसंबर के पहले ही जनपद में कोहरे ने अपनी दस्तक दे दी थी। एक महा बीत जाने के बाद भी अभी भी जनपद में कोहरे व ठंड से लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। जिसके चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है । सुबह के समय शहर से लेकर देहात तक घना कोहरा छाया रहा। सुबह के समय एनएच-58 दिल्ली देहरादून हाईवे पर कोहरा इता घना था कि वाहन चालकों को अपनी फॉगलाईट जलानी पड़ी। हालांकि रात भार हवा चलती रही। लेकिन कोहरा बना रहा । इस दौरान दिन भार बादल छाने से धूप नहीं मिलने से लोगों को भारी दिक्कते हुई। शुक्रवार को सुबह के समय शहर व देहात में घना कोहरा छाया रहा। कोहरा इतन घना रहा कि सुबह 9 बजे के बाद लोगों को धूप मिली। कोहरा व ठंड से होने के कारण ठंड भी बढ़ गई है। जिसके चलते देर तक लोग अपने घरों में दूबके रहे। बच्चे व बुजुरूगों को ठंड अब सताने लगी है। जिसके चलते बिमारीयां भी अधिक बढ़ गई है। छोटे बच्चों को नमुनये की शिकायत हो रही है। वही सर्दी, खांसी, नजला, जुकाम व बुखार आदि की शिकायते भी बढ़ रही है। दोपहर के समय धूप निकलने से लोगों को थोडी रहात जरूर मिली है। गत तीन दिनों में न्यूनतम तापमान हर रोज एक पॉइंट कम हो रहा है। तीन दिन पहले जहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेलसियस दर्ज किया गया तो वही गुरुवार को सबसे कम 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शुक्रवार को यह बढ़ कर 9 डिग्री सेलसियस दर्ज किया गया। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले दिनों में सर्दी ओर बढ़ेगी। कोहरा बढ़ने के चलते किसानों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान सुबह के समय खेत में काम करने वाले किसानों को देरी से खेत जाना पड़ा। वही मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में सर्दी ओर बढ़ सकती है।
लेबल: मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग
<< मुख्यपृष्ठ