बुधवार, 4 जनवरी 2023

UP Gold Silver Price Today: कानपुर, गोरखपुर और बरेली में सोने में बढ़त, आगरा में चांदी चढ़ी, जानें रेट

भारतीय सर्राफा बाजार ने बुधवार यानि चार जनवरी को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। कानपुर, गोरखपुर और बरेली में सोने में बढ़त रही। आगरा में चांदी में बढ़त और कानपुर में गिरावट देखी गई। 

कानपुर में सोने में बढ़त और चांदी में गिरावट देखी गई।  मंगलवार को सोना 54800 प्रति दस ग्राम और चांदी 67700 प्रति किलो थी। बुधवार को सोना 55000 प्रति दस ग्राम और चांदी 67500 प्रति किलो रही। 

आगरा में सोने में गिरावट और चांदी में बढ़ोतरी दिखाई दी।  मंगलवार को सोना 56000 प्रति दस ग्राम और चांदी 66200 प्रति किलो थी। बुधवार को सोना 55100 प्रति दस ग्राम और चांदी 67700 प्रति किलो रही। 

गोरखपुर में सोने में बढ़त रही जबकि चांदी स्थिर रही। मंगलवार को सोना 55800 प्रति दस ग्राम और चांदी 69000 प्रति किलो थी। बुधवार को सोना 57000 प्रति दस ग्राम और चांदी 69000 प्रति किलो रही। 

बरेली में सोने में बढ़त और चांदी स्थिर रही।  मंगलवार को सोना 54900 प्रति दस ग्राम और चांदी 66500 प्रति किलो थी। बुधवार को सोना 55000 प्रति दस ग्राम और चांदी 66500 प्रति किलो रही। 

जेवरात पर मेकिंग चार्ज कम तो सोने का रेट ज्यादा

एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है।

लेबल: