IND vs AUS 2nd Test Live Score: टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, कप्तान रोहित शर्मा हुए आउट

India vs Australia 2nd Test Day 3 Live Score Update: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अभी तक 62 रनों की बढ़त ले ली है। फिलहाल ये मैच अभी बराबरी पर है।
इस मैच के सभी लाइव अपडेट्स और पूरा स्कोरकार्ड देखने के लिए नीचे स्क्रॉल करें।
Live updates :IND vs AUS 2nd Test Day 3 Live Updates
Refresh
-
Feb 19, 2023 1:13 PM (IST)
भारत को लगा बड़ा झटका
भारतीय टीम के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली आउट हो गए हैं। उन्होंने मैच में 20 रन बनाए, लेकिन इसी के साथ उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 25000 रन पूरे कर लिए हैं।
-
Feb 19, 2023 12:27 PM (IST)
कप्तान रोहित शर्मा हुए आउट
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा शानदार लय में नजर आ रहे थे, लेकिन दो रन लेने के चक्कर में वह रन आउट हो गए। उन्होंने मैच में 30 रन बनाए। टीम इंडिया का स्कोर 39/2
-
Feb 19, 2023 12:16 PM (IST)
दूसरे सेशन की हुई शुरुआत
रोहित शर्मा 20 रन और चेतेश्वर पुजारा 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारतीय टीम ने अभी तक 1 विकेट के नुकसान पर 26 रन बना लिए हैं।
-
Feb 19, 2023 11:20 AM (IST)
भारत को लगा तगड़ा झटका
केएल राहुल लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ स्कोर नहीं कर पा रहे हैं। 115 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भी वह सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए।
-
Feb 19, 2023 11:09 AM (IST)
भारत को मिला 115 रनों का टारगेट
टीम इंडिया को दूसरे टेस्ट मैच जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने 115 रनों का टारगेट दिया है। दूसरी पारी में पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 113 रनों पर सिमट गई और पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया के पास 1 रन की बढ़त थी। अब भारतीय बल्लेबाजों को दम दिखाना होगा।
-
Feb 19, 2023 11:07 AM (IST)
जडेजा ने हासिल किए 7 विकेट
रवींद्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी पारी में कमाल की गेंदबाजी की है। उन्होंने मैच की दूसरी पारी में 42 रन देकर 7 विकेट हासिल किए हैं। वहीं, पहली पारी में भी उन्होंने 3 विकेट चटकाए थे। मैच में जडेजा ने कुल 10 विकेट झटके।
-
Feb 19, 2023 10:59 AM (IST)
जडेजा ने बरपाया कहर
रवींद्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी पारी में 6 विकेट हासिल कर लिए हैं। छठे विकेट के रूप में उन्होंने नाथन लायन को OUT किया है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 113/9
-
Feb 19, 2023 10:50 AM (IST)
जडेजा ने मैच में हासिल किए 5 विकेट
रवींद्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी पारी में 5 विकेट हासिल कर लिए हैं। वह मैच में शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने पहली पारी में भी 3 विकेट चटकाए थे। उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी को आउट किया। कैरी ने 7 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 110/8
-
Feb 19, 2023 10:35 AM (IST)
जडेजा ने किया बड़ा कमाल
रवींद्र जडेजा बहुत ही शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को क्लीन बोल्ड किया है। जडेजा ने दो गेंदों में 2 विकेट चटकाए हैं, लेकिन वह मैच में हैट्रिक नहीं ले पाए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 95/7
-
Feb 19, 2023 10:28 AM (IST)
अश्विन-जडेजा बरपा रहे कहर
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं। दोनों ही खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ दूसरी पारी में अब तक 3-3 विकेट हासिल कर चुके हैं। इस समय तक ऑस्ट्रेलिया ने 95 रनों पर 6 विकेट गंवा दिए हैं। पीटर हैंडसकॉम ऑलराउंडर जडेजा का शिकार बने हैं।
-
Feb 19, 2023 10:24 AM (IST)
ऑस्ट्रेलिया के 5 विकेट गिरे
ऑस्ट्रेलिया के 5 अहम बल्लेबाज पवेलियन लौट गए हैं। अश्विन ने मैट रैनशॉ को LBW आउट किया है। रैनशॉ ने सिर्फ 2 रन बनाए।
-
Feb 19, 2023 10:18 AM (IST)
ऑस्ट्रेलिया का चौथा विकेट गिरा
ऑस्ट्रेलिया टीम ने अपना चौथा विकेट गंवा दिया है। मार्नस लाबुसेन स्पिनर रवींद्र जडेजा की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। लाबुसेन ने 35 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 95/4
-
Feb 19, 2023 10:08 AM (IST)
स्टीव स्मिथ हुए OUT
रविचंद्रन अश्विन शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने बेहतरीन गेंद पर ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का विकेट हासिल किया। स्मिथ ने 9 रन बनाए। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अभी तक 3 विकेट के नुकसान पर 90 रन बना लिए हैं।
-
Feb 19, 2023 9:56 AM (IST)
भारत ने गंवाया रिव्यू
रविचंद्रन अश्विन की गेंद को मार्नस लाबुशेन खेलने से चूक गए। तब इस पर भारतीय गेंदबाज ने जोरदार अपील की, जिसे अंपायर ने नकार दी। फिर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने रिव्यू लिया, जो भारत ने गंवा दिया।
-
Feb 19, 2023 9:35 AM (IST)
दिन शुरू होते ही अश्विन ने लिया विकेट
तीसरे दिन का खेल शुरू होते ही भारत के स्टार ऑलराउंडर आर अश्विन ने भारत को सफलता दिलावाई। उन्होंने ट्रेविस हेड का विकेट लिया। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 65/2
-
Feb 19, 2023 8:17 AM (IST)
डेविड वॉर्नर हो सकते हैं बाहर
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर दूसरे टेस्ट मैच से कनकशन (सिर की चोट) और कोहनी में हेयरलाइन इंजरी की वजह से बाहर हो गए थे। रिपोर्ट्स के अनुसार वह पूरी बॉर्डर-गावस्कर सीरीज से बाहर हो सकते हैं।

<< मुख्यपृष्ठ