शनिवार, 25 दिसंबर 2021

तुलसी पूजन दिवस पर तुलसी पार्क में किया दीपदान

महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज की प्रेरणा से संचालित श्रीकृष्ण कृपा परिवार एवं जीओ गीता युवा चेतना की मुजफ्फरनगर शाखा द्वारा हमारी संस्कृति हमारा गौरव को मानते हुए 25 दिसम्बर को तुलसी पूजन दिवस मनाया गया।

शनिवार को सुबह 10 बजे अमित गर्ग के घर पर सभी सदस्यों ने एकत्र होकर सामूहिक तुलसी पूजन एवं गीता यज्ञ का आयोजन किया। 25 दिसम्बर को शाम 7 बजे जीओ गीता युवा चेतना द्वारा तुलसी पार्क शिव चौक में दीपदान करते हुए दीपक जलाए एवं गीता पाठ का कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, अधिवक्ता शिशु कांत गर्ग, राहुल गोयल, संजीव संगम आदि रहे। सभी ने दीपक जलाकर ओम की आकृति बनाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में महंत मनसुख शर्मा, डॉक्टर कृष्ण कांत शर्मा, सुनील शर्मा, दिवाकर विक्रम सिंह सोलंकी, अतुल पाण्डेय, गोपाल गर्ग, शोभित गुप्ता, शोभित आदि प्रमुख रूप मौजूद रहे।

लेबल: