बुधवार, 26 जनवरी 2022

Republic Day: - 40° तापमान, 15000 फीट ऊंचाई... देखिए हिमवीरों का जोश

स्टोरी हाइलाइट्स

  • देश आज अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा
  • गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड, हिमाचल और लद्दाख में तैनात जवानों का भी जोश हाई

देश आज अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. 1950 में इस दिन देश का संविधान लागू किया गया था. इस मौके पर पहाड़ से मैदान तक देशवासियों का जोश हाई नजर आ रहा है. जहां दिल्ली के राजपथ पर परेड में भारतीय सेनाओं का शौर्य दिखेगा, तो वहीं भारत की सांस्कृतिक छवि भी नजर आएगी. उधर, गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड, हिमाचल और लद्दाख में 15000 फीट की ऊंचाई पर तैनात जवानों का भी जोश हाई नजर आया. आईटीबीपी के इन हिमवीरों ने माइनस 40°C तापमान और 15000 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा लहराया. 

लद्दाख में -40°C भी नहीं डिगा पाया जवानों का जोश

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने लद्दाख में 15000 फीट की ऊंचाई पर -40°C तापमान पर तिरंगा फहराकर गणतंत्र दिवस मनाया.


उत्तराखंड में भी दिखा शौर्य

उत्तराखंड में ITBP के जवानों ने -30°C तापमान पर 14,000 फीट ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराया. ये जवान शरीर गला देने वाली सर्दी में भी दिन रात तैनात रहकर देश की सीमाओं की रक्षा में लगे हैं. 

हिमाचल: 16000 फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा

आई़टीबीपी के जवानों ने हिमाचल प्रदेश में Republic Day पर 16000 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराया. 


राजपथ पर दिखेगा वायुसेना के वीरों का शौर्य

इस बार भारतीय वायुसेना के 75 विमान फ्लाई पास्ट में हिस्सा लेंगे. राफेल, सुखोई, जगुआर, एमआई-17, सारंग, अपाचे और डकोटा जैसे पुराने और वर्तमान आधुनिक विमान और हेलिकॉप्टर से राहत, मेघना, एकलव्य, त्रिशूल, तिरंगा, विजय और अमृत समेत अन्य संरचनाएं बनाकर अपना शौर्य दिखाएंगे. 

Adblock test (Why?)



source https://www.aajtak.in/india/news/story/republic-day-2022-himveers-of-itbp-celebrate-at-15000-feet-hoisted-tricolor-flag-in-minus-40-degree-celsius-ntc-1399550-2022-01-26?utm_source=rssfeed

लेबल: