UP Gold Silver Price Today: आगरा, गोरखपुर में सोना हुआ सस्ता, कानपुर-लखनऊ में चांदी भी महंगी
भारतीय सर्राफा बाजार ने सोमवार यानि 03 अक्टूबर को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। लखनऊ, कानपुर और बरेली में सोना सस्ता हुआ है, जबकि आगरा में सोना के रेट में उछाल आया। बतादें कि त्योहर सीजन के चलते अब कीमतें लगातार बढ़ सकती हैं। कानपुर में सोना और चांदी के दोनों में दामों में उछाल दिखा। शनिवार को सोना 51600 प्रति दस ग्राम और चांदी 58200 प्रति किलो रही। सोमवार को सोना 51750 प्रति दस ग्राम और चांदी 59000 प्रति किलो रही। लखनऊ में सोना और चांदी दोनो के रेट बढ़े हुए हैं। शनिवार को सोना 50170 प्रति दस ग्राम और चांदी 56810 प्रति किलो रही। सोमवार को सोना 50350 प्रति दस ग्राम और चांदी 57770 प्रति किलो रही।
आगरा में सोना के रेट कम हुए हैं। जबकि चांदी के दाम में तेजी आई है। शनिवार को सोना 52550 प्रति दस ग्राम और चांदी 57000 प्रति किलो रही। सोमवार को सोना 51900 प्रति दस ग्राम और चांदी 58700 प्रति किलो रही। गोरखपुर में भी सोना के दाम घटे हैं, हालांकि चांदी के रेट में कोई अंतर देखने को नहीं मिला है। शनिवार को सोना 53000 प्रति दस ग्राम और चांदी 57500 प्रति किलो रही। सोमवार को सोना 52500 प्रति दस ग्राम और चांदी 57500 प्रति किलो रही। सर्राफा बाजार के जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने के दाम में उछाल देखने को मिल सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आने वाले दिनों में त्योहार और शादियों का सीजन शुरू होने वाला है।
जेवरात पर मेकिंग चार्ज कम तो सोने का रेट ज्यादा
एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है।
लेबल: मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग
<< मुख्यपृष्ठ