शुक्रवार, 30 दिसंबर 2022

मुजफ्फरनगर के श्रीराम कॉलेज में बिखरी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा:2022 तीन दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम का आगाज, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया उद्घाटन

मुजफ्फरनगर के श्रीराम कॉलेज में शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा बिखरी। कॉलेज के छात्र छात्राओं ने विभिन्न कल्चरल प्रोग्राम पेश किए। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कालेज के छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
मुजफ्फरनगर मैं सर्कुलर रोड स्थित श्री राम कॉलेज शुक्रवार को आकर्षण का केंद्र बन गया। कॉलेज में शुरू हुए कलर्स 2022 कार्यक्रम के पहले दिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इससे पहले राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
मानसिक विकास के लिए कार्यक्रम जरूरी: कपिल देव
राज्य में कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि छात्र-छात्राओं के मानसिक विकास के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा देश की तरक्की के लिए अहम है। लेकिन छात्र छात्राओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए पढ़ाई के साथ साथ खेल और अन्य एक्टिविटीज में प्रतिभाग करना भी बहुत अहम है। उन्होंने कॉलेज के विभिन्न संकाय के गत वर्ष के टॉपर को भी प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
3 दिन तक चलेंगे ज्ञानपरक कार्यक्रम
सर्कुलर रोड स्थित श्री राम ग्रुप आफ कॉलेज में तीन दिवसीय कलर्स 2022 का आयोजन किया गया है। कालेज के निदेशक डॉक्टर एससी कुलश्रेष्ठ ने बताया कि कॉलेज में 3 दिनों तक विभिन्न ज्ञानपरक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसके साथ साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्र-छात्राओं का शारीरिक विकास परखा जाएगा। उन्होंने बताया कि वालीबॉल, फुटबॉल और एथलेटिक के अलावा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। बताया कि कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।