UP Gold Silver Price Today: गोरखपुर और बरेली में सोना-चांदी के दाम में बड़ा उछाल, जानें नए रेट

भारतीय सर्राफा बाजार ने शुक्रवार यानि नौ दिसंबर को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। गोरखपुर और आगरा में सोना और चांदी के दाम में बड़ी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। वहीं कानपुर सोना स्थिर रहा जबकि चांदी में मामूली तेजी नजर आई। कानपुर में सोना के दाम स्थिर रहे जबकि चांदी में मामूली बढ़त देखने को मिली। गुरुवार को सोना 53500 प्रति दस ग्राम और चांदी 64400 प्रति किलो रही। शुक्रवार को सोना 53500 प्रति दस ग्राम और चांदी 64500 प्रति किलो रही।
आगरा में सोना और चांदी दोनों के दामों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। गुरुवार को सोना 53400 प्रति दस ग्राम और चांदी 64150 प्रति किलो रही। शुक्रवार को सोना 53600 प्रति दस ग्राम और चांदी 64550 प्रति किलो रही।
गोरखपुर में सोना और चांदी के दाम में बड़ा उछाल देखने को मिला है। गुरुवार को सोना 54500 प्रति दस ग्राम और चांदी 65500 प्रति किलो रही। शुक्रवार को सोना 55000 प्रति दस ग्राम और चांदी 67000 प्रति किलो रही।
बरेली में सोने का दाम स्थितर रहा जबकि चांदी के रेट में गिरावट दर्ज की गईहै। गुरुवार को सोना 53700 प्रति दस ग्राम और चांदी 63300 प्रति किलो रही। सर्राफा बाजार के जानकारों का मानना है कि शादियों का सीजन शुरू होने के कारण आने वाले दिनों में सोने के दाम में उछाल देखने को मिल सकता है।
जेवरात पर मेकिंग चार्ज कम तो सोने का रेट ज्यादा
एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है।
लेबल: मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग
<< मुख्यपृष्ठ