टैक्स जमा न करने पर 200 बड़े बकायेदारों को नोटिस
नगर पालिका ने टैक्स जमा न करने वाले करीब 200 बड़े बकायेदारों को नोटिस भेजा है। वहीं इन बकायेदारों को नगर पालिका ने शीघ्र टैक्स जमा न करने पर आरसी जारी करने की चेतावनी दी है। नगर पालिका ने जल मूल्य, गृहकर और जलकर वसूलने के लिए इस बार सख्ती बढ़ा दी है। नगर पालिका बड़े बकायेदारों को चिन्हित कर निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने में लगी हुई है।
नगर पालिका शहरवासियों से जल मूल्य, गृहकर और जलकर वसूलती है। इस बार नगर पालिका को शसन स्तर से करीब 833.47 लाख रुपए का टैक्स वसूलने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष नगर पालिका ने करीब 435.02 लाख टैक्स वसूल कर लिया है। अब शेष लक्ष्य को पूरा करने के लिए नगर पालिका बड़े बकायेदारों की सूची तैयार कर रही है। नगर पालिका ने फिलहाल करीब 200 बड़े बकायेदारों की सूची तैयार की है। इन बकायेदारों ने पिछले कई साल से कोई टैक्स नगर पालिका में जमा नहीं किया है। नगर पालिका ने इन 200 बड़े बकायेदारों को नोटिस भेजकर टैक्स जमा करने के निर्देश दिए है। प्रभारी टीएस पारूल यादव ने बताया कि बड़े बकायेदारों पर शिकंजा कसा जा रहा है। उन्हें नोटिस जारी किए जा रहे है।
लेबल: मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग
<< मुख्यपृष्ठ