रविवार, 15 जनवरी 2023

दो दिन धूप के बाद दिनभर छाए रहे बादल

मुजफ्फरनगर। मौसम ने एक भार फिर अंगडाई ली और जनपद में दो दिन धूप निकले के बाद दिनभार आसमान में काले बादल छाए रहे। इस दौरान लगभाग 20 किमी. रफ्तार से ठंडी हवा चलने से लोग घरों में दूबकने को मजबूर हो गए। इस दौरान लोगों ने अंगिठी व हीटर जलाकर किसी तरह ठंड से अपनी जान बचाई। मौसम लगातार रंग बदल रहा है। हालांकि एक दिन पहले के मुकाबाले जनपद में न्यूनमत तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई। जो एक दिन पहले के मुकालबले 5 अंक की बढ़ोती दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान एख दिन पहले 7.2 दर्ज किया गया थे । लेकिन शनिवार को यह 5 अंक बढ़कर 12 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वही वायु प्रदूषण के ग्राफ में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। जनपद में वायु में प्रदूषण की मात्रा 305 एक्यूआई रही। गत दो दिन धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत जरूर मिली थी। शनिवार को फिर सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के बाद आसमान में बादल छाए रहने से धूप गुल रही। इस दौरान तेज गीत से हवा भी बहती रही। जिसके चलते लोगों को कडाके की ठंड का सामना करना पड़ा। सुबह के समय घना कोहरा होने के चलते लोगों को सफर करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मकर संक्रांति होने के चलते दिल्ली से हरिद्वार जाने के लिए हाईवे पर कोहरे के चलते वाहनों की भारी भीड़ रही। इस दौरान सुबह के समय वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिन के समय चली ठंडी हवा शूल बनकर चुभती रही।

कोहरे के चलते इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन डेंढ घंटा की देरी से पहुंची स्टेशन

दो दिन से हवा चलने से मौसम साफ रहा। तो ट्रेनों का टाईम टेबल भी सुधर गया था। लेकिन शनिवार को सुबह के समय घना कोहरा होने के चलते एक बार फिर ट्रेनों का टाइम गडबडा गया है। जिसके चलते इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन डेढ घंटे की देरी से रेलवे स्टेशन पहुंची। वही ओखा देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन 30 मिनट तो दिल्ली की ओर जाने वाली कालका एक्सप्रेस ट्रेन 50 मिनट की देरी से रेलवे स्टेशन पहुंची।

बारिश के बाद भी नहीं सुधरी हवा फिर बढा प्रदूषण

जनपद में तेज गति से चल रही ठंडी हवा व बारिश के बाद भी वायु प्रदूषण का ग्राफ बढ़ रहा है। जिसके चलते लोगों को ठंड व प्रदूषण से दोहरी मार पड़ रही है। शनिवार को वायु प्रदूषण का ग्राफ एक बार फिर 300 पार पहुंच गया। जनपद में वायु में प्रदूषण की मात्रा 305 एक्यूआई दर्ज हुआ। जिसके चलते सुबह स्मोग के रूप में कोहरे रहा। विभाग की माने तो अभी प्रदूषण के ग्राफ में कमी देखी गई थी। लेकिन अचान से फिर वायु प्रदूषण का ग्राफ बढ़ रहा है। जो चिंता का विषय है। विभाग के अधिकारी विपुल कुमार ने बताया कि जनपद में शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जा रही है। अवैध रूप से चलाई जा रही फैक्ट्रियों को सील किया जा रहा है।

दिन भर बादल छाने से बारिश की संभावना अधिक बन गई है। वही ठंडी हवा भी चलती रहेंगी। जनपद में न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही अधिकतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता 95 प्रतिशत रही।

मौसम अधिकारी पान सिंह

लेबल: