गुरुवार, 16 फ़रवरी 2023

मुजफ्फरनगर में कारोबारी को हनीट्रैप में फंसाकर मांगे 5 लाख:धोखाधड़ी से बनाई गई अश्लील वीडियो, पति-पत्नी गिरफ्तार, 1 फरार

मुजफ्फरनगर में एक कारोबारी को हनीट्रैप में फंसा कर 5 लाख की रंगदारी मांगी गई। महिला ने कारोबारी को अपनी बातों में उलझाकर अश्लील वीडियो बना ली। बंधक बनाकर घरवालों से 5 लाख मांगे। जिसके बाद पुलिस ने कारोबारी को बंधन मुक्त कराते हुए आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक आरोपी फरार हो गया।

शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महावीर चौहान ने बताया कि कृष्णापुरी निवासी अधिवक्ता निखिल ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि मोहल्ला कुंदनपुरा निवासी उनके चाचा अरविंद कुमार ने फोन कर घर पर बताया कि कुछ लोगों ने उसे बंधक बना रखा है। वो लोग 5 लाख की रंगदारी मांग रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत पर सुराग लगते हुए जांच की। नसीरपुर क्षेत्र में नवाब के मकान से अरविंद को बरामद कर लिया।

महिला ने पिंकी बनकर अरविंद को फंसाया
शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अरविंद ने बंधन मुक्त होने के बाद बताया कि एक महिला पिंकी बनकर उससे बात करती थी। उसने उसे 14 फरवरी को हनुमान मंदिर गांधी कॉलोनी के पास बुलाया था। जहां से उसे नसीरपुर स्थित नवाब के कर ले गई थी। वहां पर उसे बहका फुसलाकर धोखे से उसकी अश्लील वीडियो बना ली गई। अरविंद ने बताया कि अशलील वीडियो बनाने के बाद उसको सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए 5 लाख की रंगदारी मांगी गई।

पुलिस ने पति-पत्नी को दबोचा
पुलिस ने अरविंद को बंधक बनाने के मामले में शानू पुत्र मुस्तकीम एवं उसकी पत्नी अफसाना उर्फ पिंकी निवासी गांव वहलना को दबोच लिया। जबकि मौके से मुख्य आरोपी नवाब फरार हो गया। पुलिस के अनुसार अफसाना ही पिंकी बनकर लोगों को हनीट्रैप में फंसाती थी। उसके बाद बंधक बनाकर उनसे रंगदारी वसूली जाती थी। सभी मिलकर हनी ट्रैप में फंसाने का गैंग चला रहे थे।

खबरें और भी हैं...